फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eliminate fatty liver by improving your diet

Lucknow News: आहार में खानपान में सुधार से दूर करें फैटी लिवर

Sun, 15 Jun 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Eliminate fatty liver by improving your diet
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक, फैटी लिवर के लिए मोटापा बड़ी वजह है। इसलिए खानपान पर ध्यान देकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। डाॅ. धीमन संस्थान में नॉन-अल्कोहलिक स्टेटो-हेपेटाइटिस पर हुई सीएमई में बोल रहे थे।
विज्ञापन

केजीएमयू के डाॅ. डी. हिमांशु ने कहा कि देश में हर तीसरा व्यक्ति फैटी लिवर की समस्या से प्रभावित है। इसका जल्द पता लगाने पर सिरोसिस और लिवर कैंसर का प्रसार रोका जा सकता है। इस माैके पर सहायक प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह और वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ रीता आनंद, शिल्पी त्रिपाठी, अर्चना सिन्हा ने एक सर्टिफिकेट कोर्स आयोजित किया। इसमें प्रदेश से 150 युवा आहार विशेषज्ञों ने फैटी लिवर रोग के प्रबंधन के लिए आहार तय करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस माैके पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन, प्रो. अमित गोयल, प्रो. सुमित रुंगटा और डाॅ. अभय वर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed