{"_id":"5b23d2594f1c1bb51e8b609c","slug":"eleven-ias-transfer-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस के तबादले, प्रतीक्षारत कई अधिकारियों को मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस के तबादले, प्रतीक्षारत कई अधिकारियों को मिला मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार देर शाम 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें चार आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत थे। अधिकारियों की नई नियुक्ति इस प्रकार है-
विज्ञापन
आईएएस धीरज साहू को आवास आयुक्त, यूपी एवं निदेशक नगर भूमि सीमारोपण के पद से अवमुक्त करते हुए आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश इलाहाबाद बनाया गया है।
अजय चौहान, सचिव उत्तर प्रदेश शासन, सहकारिता विभाग को आवास आयुक्त, यूपी एवं निदेशक नगर भूमि सीमारोपण के पद पर तैनात किया गया है।
मिनिष्ती एस, विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्ष्ज्ञाएवं औषधि प्रशासन के पद पर नियुक्त करने के साथ अपर महानिरीक्षक प्रबंधन, यूपी लखनऊ का अरिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
संजय कुमार सिंह, अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल को विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में तैनात किया गया है।
आलोक यादव ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट, सम्बद्ध नियुक्ति विभाग को ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट बिजनौर के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
आलोक टंडन को कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा के प्रभार से मुक्त किया गया है। आलोक टंडन के पास वर्तमान में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा एवं प्रबंध निदेशक मेट्रो रेल कारपोरेशन एवं स्थानिक आयुक्त, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली का चार्ज रहेगा। पहले वह दोनों विभागों का चार्ज देख रहे थे।
विज्ञापन
पार्थ सारथी सेन शर्मा, आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश तथा परियोजना निदेशक समुदाय परियोजना, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश लखनऊ को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, गोपन विभाग, आईएएस रोशन जैकब को विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग तथा निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश लखनऊ, आईएएस मनीष चौहान को सचिव मुख्यमंत्री और आईएएस एम वी एस रामी रेड्डी को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन सहकारिता विभाग के पद पर तैनात किया गया है।