{"_id":"63fb3959a155b796eb0ad274","slug":"elephants-killed-a-man-in-katarniaghat-in-bahraich-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : नेपाल में धान कुटवाने गए युवक को हाथियों ने पटक- पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : नेपाल में धान कुटवाने गए युवक को हाथियों ने पटक- पटक कर मार डाला
Sun, 26 Feb 2023 07:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:21 PM IST
सार
बहराइच के बॉर्डर स्थित नेपाल में धान कटाने गए युवक को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हत्या हाथियों ने की है।
विज्ञापन
हाथियों के हमले में मृत हुआ युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सदर रेंज में रविवार दोपहर हाथियों ने एक युवक को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। युवक नेपाल सीमा पार कर धान कुटवाने गया था। युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के बीट संख्या एक से होकर भरथापुर गांव का रास्ता जाता है। रविवार को भरथापुर गांव निवासी पंकज उर्फ छोटेलाल (30) जंगल के इसी रास्ते नेपाल धान कुटाने गया था। धान कुटवाने के बाद दोपहर वह घर वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे हाथियों के एक झुंड ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुस्साए हाथियों ने उसे सूंड में फंसा कर बहुत पटका और पैरों से कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। कुछ देर तक हाथी वहीं डटे रहे और फिर घने जंगलों में चले गए। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने प्रभारी रेंजर कतर्नियाघाट रामकुमार को वन टीम के साथ घटनास्थल पर भेजा। वनकर्मियों ने भरथापुर गांव किनारे पड़े शव को कब्जे में ले लिया। वहीं सूचना पर पहुंची सुजौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का वादा किया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले वन रक्षक पर किया था हमला
क्षेत्र में हाथियों का हमला लगातार बढ़ रहा है। अभी दो दिन पहले जंगली हाथियों ने ट्रांस गेरुआ के उसी क्षेत्र के जंगल में गश्त के दौरान वन रक्षक अजय सिंह पर हमला कर दिया था जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। वहीं हाथियों के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।