फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elephant enters in village terror still inside rural peoples

गांव में घुसे हाथी से मची भगदड़, आसपास के ग्रामीणों में अब तक बसी है दहशत

Tue, 05 Mar 2019 10:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
elephant enters in village terror still inside rural peoples
गांव में घुसा हाथी - फोटो : amar ujala
कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया स्थित कतर्निया गांव में मंगलवार सुबह एक हाथी घुस गया। हाथी ने चिंघाड़ना शुरू किया। इस पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने हांका लगाना शुरू किया। आसपास गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। फिर भी एक घंटे तक हाथी गांव व वन चौकी मार्ग के बीच में खड़ा रहा।
विज्ञापन


घंटे भर बाद जब वह जंगल की ओर गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली। घटना से आसपास गांवों के लोग भी दहशतजदा हैं। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को सजग रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गेरुआ नदी के पार कतर्निया गांव है। इसके अलावा आंबा, भरथापुर, भवानीपुर गांव भी आसपास बसे हुए हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास गांव के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क से आए हाथियों के झुंड से भटक कर एक हाथी कतर्निया गांव पहुंच गया। वन चौकी के पास हाथी ने चिंघाड़ना शुरू किया। इस पर ग्रामीणों में भदगड़ मच गई। 

गांव निवासी अबू तालिब, वारिस अली, राजू, अमीरे हसन, अली हसन आदि ने वन रक्षक अजय सिंह व एसएसबी जवानों के साथ हांका लगाना शुरू किया। लगभग एक घंटे तक हाथी डटा रहा। ग्रामीणों ने ढोल और पीपा पीटते हुए शोर मचाया। इस दौरान आसपास गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। 

ग्रामीणों को किया सजग

वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव भी टीम के साथ पहुंचे। एक घंटे बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हाथियों का मूवमेंट बढ़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को सजग रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed