{"_id":"5cd13ba1bdec2207863aa6ba","slug":"elephant-and-mahaout-died-because-of-electric-current-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: हाईटेंशन लाइन छूने से शादी में आए हाथी और महावत की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: हाईटेंशन लाइन छूने से शादी में आए हाथी और महावत की दर्दनाक मौत
Tue, 07 May 2019 01:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानुपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानुपर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 May 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर बाजार में एक शादी में आए हाथी व उसके महावत की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि हाथी को जब लाया गया था तो रास्ता समतल था लेकिन वापस लौटते वक्त किसी ने रास्ते में मिट्टी डाल दी जिससे रास्ते की ऊंचाई बढ़ने से बिजली का तार हाथी के माथे पर छू गया। हाथी व महावत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथी के मालिक सदानंद पांडेय ने थाने पर तहरीर दी है।