{"_id":"677451045f5ae4bcdc0afa3b","slug":"electricity-wires-worth-rs-15-lakh-stolen-from-substation-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1016928-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उपकेंद्र से 15 लाख कीमत के बिजली तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उपकेंद्र से 15 लाख कीमत के बिजली तार चोरी
Wed, 01 Jan 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने सोमवार रात गोमतीनगर के विपिनखंड बिजली उपकेंद्र में रखे 15 लाख के बिजली तार के बंडल चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा तीन मकानों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चुरा ली।
आजमगढ़ के बहदह निवासी गौरव राय आरडीएसएस योजना के तहत काम करते हैं। उनके मुताबिक शहरभर में पुराने और खुले तारों को बदलकर नए केबल लगाए जा रहे हैं। केबल को रखने का स्टोर विपिनखंड बिजली उपकेंद्र पर है। सोमवार रात चोर स्टोर रूम में रखे तार के बंडल चोरी कर डाले में लाद रहे थे। आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी दौड़े, पर आरोपी भाग निकले। फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोर पांच दिनों से चोरी कर रहे थे। अब तक 10 टन केबल चोरी हो चुका है। इसकी कीमत 15 लाख रुपये है।
तीन मकानों से जेवर-नकदी चोरी
चोरों ने दुबग्गा निवासी मनमोहन के सैदपुर स्थित मकान से रविवार दोपहर करीब ढाई बजे जेवर और 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। निगोहां के भगवान गंज निवासी अजय कुमार के मकान से रविवार रात 27 हजार रुपये व जेवर और उनके पड़ोसी सरवन के घर से चार हजार नकदी चुरा ले गए। इसके अलावा काकोरी निवासी कुमार कमल के मकान से दो लाख नकदी और जेवर चोरी हो गए।