{"_id":"69ac8c4f8d7cc7d2300f5285","slug":"electricity-was-out-for-four-hours-in-ashiana-lucknow-news-c-13-knp1002-1634056-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आशियाना में चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आशियाना में चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। आशियाना समेत शहर के कई इलाकों में शनिवार को बिजली संकट ने लोगों को बेहाल कर दिया। आशियाना में दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली गुल रही, जिसकी सूचना इंजीनियरों ने उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी।
आशियाना सेक्टर-के में दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक 150 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र पर शिकायत करने के बावजूद उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी गई। मामले की शिकायत एक्सईएन कृष्णानंद से होने पर एसडीओ ने ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी की बात स्वीकारी। नियमों के अनुसार, एसडीओ को यह सूचना अमौसी जोन के ग्रुप में साझा करनी चाहिए थी, जो नहीं की गई। वहीं, उतरेटिया उपकेंद्र के सरस्वतीपुरम 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने से सुबह से शाम तक 1000 से ज्यादा परिवार परेशान रहे। हालांकि, जिम्मेदारों ने वैकल्पिक स्रोत से आपूर्ति बहाल करने का दावा किया।
इसी तरह, अलीगंज में आईटीआई 33 केवी लाइन में खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं, बसंतकुंज योजना में भूमिगत केबल कटने से प्रधानमंत्री आवास के निवासियों को बिजली के साथ-साथ पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। नादरगंज से आशियाना कॉलोनी जाने वाली 33 केवी भूमिगत लाइन में भी फॉल्ट के कारण संबंधित इलाकों की बिजली ठप रही, जिसे बाद में दूसरे स्रोत से सामान्य किया गया।