Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity system collapsed, consumers as well as employees are troubled

Lucknow News: बिजली व्यवस्था ध्वस्त, उपभोक्ता संग कर्मचारी भी त्रस्त

Fri, 16 May 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity system collapsed, consumers as well as employees are troubled
लखनऊ। गर्मी बढ़ते ही ट्रांसफार्मर, केबल, एबीसी तार, पेटी, लीड ने धोखा देने शुरु कर दिया है। इससे बुधवार शाम से बृहस्पतिवार देर रात तक गांव से लेकर शहर तक की बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही, जिससे उपभोक्ता संग इलाके के कर्मचारी भी पूरी रात परेशान रहे। क्योंकि उनको भी ब्रेकडाउन की सूचना मिलते ही रात में ही मौके पर भागना पड़ रहा था।
विज्ञापन



हालांकि, यह बिजली संकट 5000 से लेकर 10 हजार उपभोक्ताओं को झेलना नहीं पड़ा, बल्कि, ट्रांसफार्मर बंद होने से 200 से 250, एबीसी जलने से 100 से 150, भूमिगत फाॅल्ट से 1500 से 2000 उपभोक्ताओं को बिजली संकट से रूबरू होना पड़ा। मगर, यह छोटी-छोटी खराबी 24 घंटे में इस कदर उत्पन्न हुई कि मंगलवार/बुधवार और बुधवार/बृहस्पतिवार की रात में उपभोक्ता ठीक से सो नहीं सके। उधर, पावर कॉर्पोरेशन चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल भी आधी रात के बाद तक राजधानी की बिजली व्यवस्था की निगरानी करते रहे, जिससे मुख्य अभियंता रजत जुनेजा, रवि कुमार अग्रवाल, वीपी सिंह व सुशील गर्ग को बिजली संकट का अपडेट देना पड़ा।
विज्ञापन





इन इलाकों में रहा बिजली संकट

फैजुल्लागंज, खदरा, त्रिवेणीनगर, निरालानगर, कपूरथला, अलीगंज, आईआईएम रोड, मोहन मीकिन रोड, डालीगंज, श्रीनगर, भरतनगर, महर्षि नगर, डालीबाग, विधायक निवास-6, लालबाग कार बाजार, गुलजारनगर, राणा प्रताप मार्ग, चौपटिया, नादान महल रोड, ऐशबाग, तंबाकू मंडी, गोमतीनगर विराजखंड, इंजीनियरिंग कॉलेज, विकासनगर, जानकीपुरम, सीतापुर रोड, इंदिरानगर, कल्याणपुर, गोमतीनगर विस्तार के गंगोत्री विहार, चिनहट के शिवपुरी, तकराही, आलमबाग, वृंदावन, नादरगंज, मलिहाबाद, गोसाईगंज आदि में बिजली न मिलने से उपभोक्ता रात में जागते रहे और दिन में परेशान रहे। दरअसल, निर्बाध बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोग सो नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed