फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply to 25 hotels, guest houses and hostels was cut

Lucknow News: 25 होटल, गेस्ट हाउस व हॉस्टल की बिजली कटी

Thu, 02 Jul 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 25 hotels, guest houses and hostels was cut
हाेटलों में बिजली कनेक्शन काटते बिजली कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। एलडीए के अफसर और इंजीनियरों की साथ सांठगांठ अवैध रूप से बने अवैध होटल, गेस्ट हाउस और हॉस्टल के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई। बिजली निगम ने विभिन्न इलाकों में 25 ऐसे होटलों और हॉस्टलों के बिजली कनेक्शन काट दिए जिन्होंने मानक के विपरीत कनेक्शन हासिल किए थे।
विज्ञापन



बुधवार को जिन अवैध होटलों की बिजली काटी गई उनमें चारबाग इलाके के होटल एमजे इंटरनेशनल, होटल प्रीमियर, होटल अर्जुन इंटरनेशनल और विनायक लाइफ स्टाइल शामिल है। देर रात तक बिजली कनेक्शन काटने का सिलसिला चलता रहा। लखनऊ मध्य जोन में 10 तथा अमौसी, जानकीपुरम, गोमती नगर जोन में पांच-पांच अवैध व्यावसायिक स्थलों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन



अग्निशमन विभाग के आदेश पर अमल
लखनऊ मध्य जोन के अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने जांच में पाया कि अवैध रूप से बनाए गए होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक इमारतों के पास फायर एनओसी नहीं है। बिना फायर एनओसी के ही बिजली निगम ने इन्हें व्यावसायिक कनेक्शन भी दे दिए। अग्निशमन विभाग ने जांच के बाद इन प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली निगम को पत्र लिखा जिसके बाद बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के जिम्मेदारों की जांच नहीं
इस अभियान में खास ये भी है जिस विभाग बिना मानक पूरा किए बिजली कनेक्शन जारी किए, वही बुधवार को कनेक्शन काटता नजर आया। सूत्र बताते हैं कि मानकों के विपरीत संचालित इन होटलों, रेस्टोरेंट, हॉस्टल आदि के बारे में अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे रहे। इस बात की जांच भी नहीं की गई कि बिना फायर एनओसी के इन्हें बिजली कनेक्शन कैसे और किसने जारी किए।

हाेटलों में बिजली कनेक्शन काटते बिजली कर्मचारी। 

हाेटलों में बिजली कनेक्शन काटते बिजली कर्मचारी। - फोटो : संवाद

हाेटलों में बिजली कनेक्शन काटते बिजली कर्मचारी। 

हाेटलों में बिजली कनेक्शन काटते बिजली कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed