फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply disrupted at Amausi airport, lifts stuck

Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट पर बिजली आपूर्ति ठप, लिफ्ट फंसीं

Tue, 04 Feb 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted at Amausi airport, lifts stuck

विज्ञापन




सरोजनीनगर। अमौसी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे यात्रियों व अफसरों में अफरातफरी मच गई। पूरी एयरपोर्ट बिल्डिंग में अंधेरा छा गया। इसका असर उड़ानों पर भी पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक एयरपोर्ट की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे करीब सवा घंटे तक कंप्यूटर सेट, उपकरण आदि ठप हो गए। कानपुर के यात्री सोहेल ने बताया कि वह करीब 10 बजे रियाद (जेद्दा) जाने वाली फ्लाईनास की उड़ान से जाने के लिए बोर्डिंग के लिए खड़े थे, तभी अंधेरा छा गया।
विज्ञापन




इससे उनका विमान कुछ देर के लिए लेट हो गया। तत्काल जनरेटर से आपूर्ति बहाल की गई। एयरपोर्ट प्रवक्ता का कहना है कि विमान सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। आपूर्ति ठप होने से मैनुअल तरीके से काम जारी रहे। सप्लाई अचानक कैसे ठप हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रवक्ता का कहना है कि 45 मिनट के लिए बिजली सप्लाई ठप हुई थी। इंजीनियरों की टीम फाल्ट तलाश रही है। लखनऊ से सुबह 7:25 बजे हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान करीब एक घंटे, सुबह 7:45 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान 25 मिनट देरी से रवाना हुई। इंडिगो की ही बंगलूरू जाने वाली उड़न 8:50 के बजाय 9:20 पर और एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान 8:55 के बजाय 9:40 पर उड़ान भर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed