फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity supply derailed due to rain

Lucknow News: बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी

Thu, 24 Aug 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
electricity supply derailed due to rain
12 घंटे से एक लाख से ज्यादा लोग झेल रहे संकट
विज्ञापन

कठगर, भुएमऊ व खीरों विद्युत उपकेंद्र की लाइनों में आया फॉल्ट
पेयजल, सिंचाई और गर्मी उमस से जूझ रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली-राही-खीरों। जिले में मंगलवार को हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। विद्युत उपकेंद्र कठगर, भुएमऊ और खीरों की लाइनों में फॉल्ट आने से एक लाख से ज्यादा लोग बिजली संकट झेल रहे हैं। 12 घंटे बाद बिजली पटरी पर नहीं लौटी। इससे जहां ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं किसान सिंचाई नहीं कर पाए। लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। पावर कॉरपोरेशन के अभियंता फॉल्ट ठीक करने में बेबस साबित हो रहे हैं।
विद्युत उपकेंद्र कठगर की 33 केवी लाइन में रात करीब तीन बजे फॉल्ट आया। इससे सैदनपुर, खागीपुर सड़वा, राजापुर, मनेहरू, कठगर, शंकरगंज, राजापुर समेत 100 गांवों की बिजली ठप हो गई। सुबह अभियंताओं ने लाइन में फॉल्ट की खोजबीन शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दोपहर बाद तक बिजली गुल रही। राजापुर के उपभोक्ता देशराज, राजाराम, बजरंगी मौर्य ने बताया कि आए दिन कोई न कोई खराबी की वजह से बिजली बंद रहती है। मामूली बारिश में बिजली गुल हो जाती है। 12 घंटे बीतने के बाद भी बिजली नहीं आई। इससे सुबह लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। राही ब्लॉक क्षेत्र के भुएमऊ विद्युत उपकेंद्र की लाइन के ऊपर रात में गोदवारा गांव के पास महुआ का पेड़ गिर गया। इससे दो बिजली के खंभे और तार टूट गया। इससे भुएमऊ, रुस्तमपुर, बंदरामऊ, चकलोदीपुर, चकरार, रतंसीपुर, कलंदरपुर, गोंदवारा, नथुवापुर, गोविंदपुर, राघनपुर, रूपामऊ समेत 140 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन गांवों की करीब 50 हजार आबादी को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, विद्युत उपकेंद्र खीरों से जुड़े देवगांव और विद्युत उपकेंद्र कलुवाखेड़ा के चडौली गांव में कहीं तार टूट गया तो कहीं पर खंभे गिर गए। इस वजह से दोनों गांवों की बिजली बंद है। इससे लोगों को अंधेरे रहना पड़ा। राजकुमार साहू, अनिल सविता के दरवाजे लगे खंभे टूटने से केबल नीचे आ गई। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। टूटे खंभों की लाइन खोलवाकर अन्य गांवों की बिजली बहाल करा दी गई। उधर, अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि बारिश की वजह से लाइनों में फॉल्ट आए थे। ठीक करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द बिजली बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed