फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity substation to be built in BBAU's second campus in Amethi

Lucknow News: बीबीएयू के द्वितीय परिसर अमेठी में बनेगा बिजली उपकेंद्र

Sun, 24 Aug 2025 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Electricity substation to be built in BBAU's second campus in Amethi

विज्ञापन

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सैटेलाइट केंद्र अमेठी परिसर में नया बिजली उपकेंद्र बनेगा। बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने रविवार को विश्वविद्यालय के अमेठी परिसर के दाैरे के दाैरान इसकी जानकारी दी। इस माैके पर सैटेलाइट केंद्र के निदेशक डॉ. संदीप कुमार नायक भी माैजूद रहे। 33 केवीए के इस नए बिजली उपकेंद्र से विश्वविद्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

अमेठी सैटेलाइट केंद्र के दाैरे में कुलपति ने शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मियों व विद्यार्थियों से संवाद किया। छात्रों से उन्होंने उद्यमी बनने, रोजगार पैदा करने और 'सीखो और कमाओ, कमाते हुए सीखो' के सिद्धांत पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अमेठी परिसर में कौशल-आधारित विषयों की पढ़ाई पर जोर देने का निर्देश दिया। कुलपति ने अब तक किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की और पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed