{"_id":"668737fa2620dbdd09075194","slug":"electricity-returned-to-old-pattern-farmers-worried-raebareli-news-c-101-1-slko1032-116435-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुराने ढर्रे पर लौटी बिजली, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुराने ढर्रे पर लौटी बिजली, किसान परेशान
Fri, 05 Jul 2024 05:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद ग्रामीण और तहसील मुख्यालयों को मिल रही 24 घंटे बिजली फिर पुराने ढर्रे पर आ गई है। अब गांवों को 18 और तहसील मुख्यालयों को 21.30 घंटे बिजली का रोस्टर जारी किया गया है।
इस समय गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं। धान की रोपाई शुरू हो गई है ऐसे में नया रोस्टर जारी होने से लोगों में नाराजगी है। न तो बारिश हो रही है और न ही नहरों से भरपूर पानी मिल रहा है। इससे धान की रोपाई में तेजी नहीं आ रही है। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। रोस्टर के हिसाब से बिजली दी जाएगी। लाइनों में फॉल्ट और तकनीकी खामियों को कम समय में दूर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को मिल सके।
पानी के बिना धान रोपाई में नहीं आ रही तेजी
रायबरेली। जिले में इस बार धान की रोपाई का लक्ष्य एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल से ज्यादा है। अभी तक एक बार भी झमाझम बारिश नहीं हुई। इससे अब तक धान की रोपाई में तेजी नहीं आई है। सैदनपुर के किसान अशोक त्रिवेदी, जगतपुर रामगढ़ टिकरिया गांव निवासी रामप्रसाद, हरचंदपुर के सलेमपुर गांव निवासी अंकित वाजपेयी ने बताया कि कहने को 18 घंटे का शेड्यूल है, लेकिन लाइनों में फॉल्ट की वजह से अक्सर बिजली गुल रहती है। बमुश्किल 12 से 14 घंटे बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
इस तरह होगी बिजली कटौती
ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 5.40 से 8.25 बजे तक, जबकि शाम को 3.35 से 6.50 बजे तक कुल छह घंटे की कटौती की जाएगी। इसी तरह तहसील मुख्यालयों में सुबह 6.10 बजे से 7.10 बजे तक और दोपहर में तीन बजे से 4.30 बजे तक कुल ढाई घंटे की कटौती की जाएगी।