{"_id":"66219b18b73bc9a9a907a914","slug":"electricity-production-starts-from-unit-two-in-ntpc-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113399-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एनटीपीसी में यूनिट दो से बिजली उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एनटीपीसी में यूनिट दो से बिजली उत्पादन शुरू
Fri, 19 Apr 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में रविवार की रात ब्वायलर में खराबी के चलते बंद हुई यूनिट नंबर दो चालू कर दी गई। इसके चालू होने से परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ गया है। इस समय सभी यूनिटों से उत्पादन हो रहा है।
एनटीपीसी परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली यूनिट नंबर दो के ब्वायलर में खराबी आ गई थी। इसके चलते यूनिट बंद हो गई थी। यूनिट बंद होने से बिजली उत्पादन घट गया था। इससे देश के कई राज्यों में बिजली संकट पैदा होने का अंदेशा बढ़ गया था। दो दिन से यूनिट की मरम्मत का काम चल रहा था।
बुधवार को यूनिट को चालू करने की प्रकिया शुरू की गई और शाम को यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया। यूनिट से 210 मेगावट बिजली उत्पादन बढ़ने साथ परियोजना में लगभग 1500 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि मरम्मत के बाद यूनिट चालू कर दी गई है। सभी यूनिटें पूरी क्षमता से चलाई जा रही हैं।