{"_id":"665659df9e61b41ad0067397","slug":"electricity-making-you-cry-in-the-scorching-heat-raebareli-news-c-101-1-slko1032-114911-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भीषण गर्मी में रुला रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भीषण गर्मी में रुला रही बिजली
Wed, 29 May 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कहीं तार टूट रहे हैं, तो कहीं पर जंफर उड़ रहे हैं। मंगलवार को शहर के इंदिरा नगर उपकेंद्र से निकले फिरोज गांधी फीडर में फाॅल्ट से सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली गुल रही। सुबह-सुबह बिजली गुल होने नागरिकों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
सोमवार रात करीब एक बजे लंकापुरी मोहल्ले में तार टूटा। इसी तरह मनिका रोड पर 630 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से मनिका रोड, गांधी नगर, फील्ड हास्टल, गांधी नगर की बिजली सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रही। बिजली गुल होने से नागरिकों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र कठगर से निकले कठगर फीडर की लाइन में फाॅल्ट आया। इस वजह से खागीपुर सड़वा, मनेहरू, पंडित का पुरवा, सैदनपुर, राजापुर, शंकरगंज समेत 30 गांवों की बिजली सुबह छह बजे से दोपहर 11 बजे तक बिजली बंद रही। उपभोक्ता रामकेत, रामू बाजपेयी, मनोरम, अखिलेश ने बताया कि इस फीडर में आए दिन कहीं न कहीं फाॅल्ट रहती है। इसकी वजह से बिजली गुल रहती है। बिजली न आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
इसी तरह ऊंचाहार, गदागंज, उतरपारा, सूची, सलोन विद्युत उपकेंद्रों में कई चरणों में पांच घंटे की अघोषित कटौती की गई। उधर, महराजगंज क्षेत्र में उपभोक्ता बिजली की आवाजाही से परेशान हैं। जर्जर बिजली के तार आए दिन टूट रहे हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं को बमुश्किल 15 से 16 घंटे बिजली मिल रही है। बछरावां में लो-वोल्टेज व हर एक घंटे ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। बिशुनपुर उपकेंद्र से समोधा, राजामऊ, चूरूवा, जोहवा शर्की फीडर निकले हैं। उपभोक्ता शिव बहादुर, संजय सिंह, मनोज, पंकज कुमार ने बताया कि फीडर के तार इतने जर्जर हैं कि आए दिन टूट जाते हैं। वोल्टेज इतना कम रहता है कि घरों में लगे सबमर्सिबल पंप काम नहीं करते हैं।
ऊपर से हो रही अघोषित कटौती
गर्मी के चलते मांग बढ़ी है। लोकल स्तर पर फाॅल्टों को कम समय में ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़ी। अघोषित कटौती ऊपर से होती है।
- रामकुमार, अधीक्षण अभियंता