फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity has been arranged for 5000 more consumers of Vrindavan

Lucknow News: वृंदावन के 5000 और उपभोक्ताओं के लिए हो गया बिजली का इंतजाम

Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity has been arranged for 5000 more consumers of Vrindavan
लखनऊ। आवास विकास की वृंदावन कॉलोनी में पांच हजार और उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति का इंतजाम हो गया है। इसके लिए आवास विकास ने करीब 1.59 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने शनिवार को बताया कि सेक्टर पांच डी उपकेंद्र पर पूर्व में पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे थे, जिससे करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती थी। आवास विकास ने इस कॉलोनी का विस्तार किया तो उपकेंद्र में ओवरलोडिंग होने लगी थी। इस संबंध में आवास विकास को अवगत कराया गया तो उसके खर्चे पर 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। वहीं, पहले से लगे पांच-पांच एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, वृंदावन खंड के एक्सईएन अमित आनंद ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर से भविष्य में बढ़ने वाले पांच हजार उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देने के दौरान कोई ओवरलोडिंग नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed