फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity gone at badshahnagar station

Lucknow News: अंधेरे में डूबा बादशाहनगर स्टेशन, यात्री परेशान

Fri, 25 Jul 2025 06:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
electricity gone at badshahnagar station
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर बीती रात बिजली चली गई। इस दौरान यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने में असुविधाएं हुईं।
यात्री सत्यम श्रीनेत ने डीआरएम गौरव अग्रवाल से शिकायत दर्ज कराई कि बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर बीती रात लाइट चली गई। काफी देर तक लाइट नहीं आने से उन्हें दिक्कतें हुईं। उन्हें पीलीभीत गोरखपुर एक्सप्रेस से यात्रा करनी थी। वह अपनी बोगी तक अंधेरा होने के कारण पहुंच नहीं सके। ऐसे ही यात्री आयुष आनंद गाड़ी संख्या 12225 कैफियत सुपरफास्ट से यात्रा कर रहे थे। उन्होंने ट्रेन में गंदगी की शिकायत की। गाड़ी संख्या 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-4 के यात्रियों ने बेसिन में गंदगी, हैंडवॉश नहीं होने की शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बोगी में पानी तक नहीं था। गाड़ी संख्या 12572 आनंदविहार गोरखपुर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-14 की सीट संख्या 13 के यात्री शशांक दुबे ने शौचालय के गंदे व बदबूदार होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed