{"_id":"638b38eceb3a60681f5fc7fd","slug":"electricity-employees-cancels-work-boycott-after-meeting-to-energy-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार स्थगित किया, ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के बाद लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार स्थगित किया, ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के बाद लिया निर्णय
Sat, 03 Dec 2022 05:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:24 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों की जो भी मांगे हैं। उस पर वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा। मुलाकात के बाद कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
वार्ता के बाद मामले की जानकारी देते ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में बीते चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने लखनऊ में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से मुलाकात के बाद बहिष्कार स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की जो मांगे हैं उन पर वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा और उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने कार्य बहिष्कार को खत्म करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद
ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
चार दिनों से कार्य बहिष्कार का असर आपूर्ति पर भी दिखने लगा था। स्थानीय स्तर पर और तकनीकी कारणों से होने वाली गड़बड़ियां समय पर ठीक नहीं हो पा रही थीं। इससे जिलों में आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई थी।
यह बहिष्कार विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर किया गया था। इस दौरान गोरखपुर, वाराणसी सिद्धार्थनगर, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर अमेठी, बाराबंकी, सहारनपुर, गाजियाबाद व चित्रकूट समेत कई जिलों में आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई।