फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity employees beaten by public in lucknow

पब्लिक ने बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, जानें वजह

Wed, 24 Jan 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Jan 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
electricity employees beaten by public in lucknow
electricity demo pic
लखनऊ में बिजली चोरी पकड़ने एवं बकाया बिल पर कनेक्शन काटने के दौरान बिजली कर्मियों के पिटने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में मंगलवार को बिजली चोरी पकड़ने के दौरान बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर डंडे से पीटा गया। बिजली कर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

यह बिजली चोरी मंदिर से की जा रही थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। राजभवन के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 11:30 बजे छह कर्मियों अनिल कुमार, तालिब अली, सुधीर सैनी, अभिषेक कुमार, भैरवनाथ एवं प्रेमनाथ तोपखाना बाजार में बकाया बिल पर कनेक्शन काटने गए थे।

इन कर्मियों ने एक मंदिर से अवैध केबल 10-12 घरों को जाती देखी। केबल की जांच करने के लिए तीन-चार कर्मचारी घरों के पास पहुंचे तो देखा कि बिजली चोरी की जा रही है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने का ‌क‌िया अनुरोध

electricity employees beaten by public in lucknow
डेमो
​यहीं नहीं कई लोग घरों के सामने चोरी की बिजली से ई-रिक्शा को चार्ज कर रहे थे। कर्मियों ने सावित्री देवी एवं महेश बाल्मीकि से बिजली बिल दिखाने को कहा तो महेश भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा।

गाली सुनकर अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे तो महिलाओं एवं पुरुषों ने घर से निकलकर उनको बंधक बना लिया और डंडे से धुनाई शुरू कर दी।

कर्मचारी किसी प्रकार बंधन मुक्त हुए उपकेंद्र पहुंच जेई व एसडीओ को सूचना दी। इस घटना पर जूनियर इंजीनियर ने सावित्री एवं महेश बाल्मीकि सहित अन्य के खिलाफ कैंट थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed