{"_id":"646c517fff0177fca30111dc","slug":"electricity-department-will-conduct-raid-at-nights-in-uttar-pradesh-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजली चोरी रोकने के लिए रात में भी पड़ेंगे छापे, कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजली चोरी रोकने के लिए रात में भी पड़ेंगे छापे, कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने दिए निर्देश
Tue, 23 May 2023 11:09 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 May 2023 11:09 AM IST
सार
यूपी में बिजली चोरी रोकने के लिए अब रात में भी छापेमारी की जाएगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, उन्होंने अफसरों को उपभोक्ताओं के फोन उठाने की भी नसीहत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है। निर्धारित शिड्यूल के हिसाब से प्रदेश भर में बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, बिजली चोरी रोकने के लिए रात में भी छापे मारे जाएंगे। इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने हिदायत दी गई है कि उपभोक्ताओं के फोन जरूर उठाएं और लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करें। फोन न उठाए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। लखनऊ की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चौबीस घंटे मोबाइल गैंग फील्ड में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के कई हिस्सों में कल से आंधी-बारिश के आसार, प्रदेश में झांसी रहा सबसे गर्म
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मोदी सरकार के नौ साल: 20 दिन में सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में होंगी रैलियां, 2024 के लिए माहौल बनाने की तैयारी
कॉर्पोरेशन अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारी खुद रात में पेट्रोलिंग करेंगे। कटिया से की जा रही बिजली चोरी रोकने के लिए रात में भी छापे मारने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जगह-जगह चेकिंग की जाएगी। सितंबर तक प्रबंध निदेशक अपने अधीनस्थों से रोजाना जानकारी लेंगे। इसके लिए प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल बिजली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मांग बढ़ने पर अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी। ट्रांसफार्मर सहित किसी उपकरण की कोई कमी नहीं है। उन्होंने गर्मी से परेशान जनता को अबाध बिजली आपूर्ति के लिए वितरण, पारेषण और उत्पादन निगमों के अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्वाचंल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, डिस्काम और केस्को के प्रबंध निदेशकों से लगातार जानकारी ली जा रही है।