फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity department gave new connection in name of daughter-in-law In Lucknow despite bill being pending

Lucknow: बिजली विभाग की मनमानी का जांच में खुलासा; बिल बकाया होने के बाद भी बहू के नाम पर दे दिया नया कनेक्शन

Sun, 15 Jun 2025 11:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 11:01 AM IST
सार

लखनऊ में बिजली विभाग की मनमानी का जांच में खुलासा हुआ है। पुराना बिल बकाया होने के बाद भी विभाग की तरफ से बहू के नाम पर नया कनेक्शन दे दिया गया। 

विज्ञापन
electricity department gave new connection in name of daughter-in-law In Lucknow despite bill being pending
बिजली कनेक्शन। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों पर मनमानी और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है। शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता ने मामले में जांच कराकर रिपोर्ट अफसर को सौंप दी है।

विज्ञापन


मामला अमेठी उपकेंद्र का है, जहां बिना विभागीय अनुमति और एस्टीमेट के गोसाईगंज क्षेत्र निवासी रियल एस्टेट कारोबारी के गंगागंज इलाके में स्थित प्लॉट से 11 हजार वोल्ट की लाइन का पोल शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि अवर अभियंता (जेई) ने कारोबारी से 42 हजार रुपये लेकर बिना किसी विभागीय अनुमोदन के संविदाकर्मियों के जरिये पोल हटवा दिया।
विज्ञापन


यही नहीं, रहमत नगर क्षेत्र में नियमों को नजरअंदाज करते हुए सौ मीटर से अधिक दूरी पर दो मकानों को बिजली कनेक्शन भी दे दिए गए। बताया गया कि जेई ने विभागीय प्रक्रिया के तहत एस्टीमेट तैयार करने के बजाय उपभोक्ताओं से सीधे पैसे लेकर पोल और तार लगवाकर कनेक्शन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता मोहनलालगंज श्रवण कुमार सिंह ने एसडीओ मोहनलालगंज आशुतोष कुमार व एसडीओ गोसाईंगंज चंद्रसेन पटेल की अगुवाई में दो सदस्यीय कमेटी से जांच कराई। अधिशासी अभियंता के मुताबिक, रिपोर्ट के आधार पर अमेठी उपकेंद्र के अवर अभियंता धीरज दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

बकाया बिजली बिल के बाद भी बहू के नाम पर दिया गया नया कनेक्शन

अमेठी उपकेंद्र से जुड़े संजय नगर के निवासी बृजेंद्र मैथ शुक्ला पर 97 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस पर विभाग ने उनका कनेक्शन काट दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद उसी मकान में उनकी बहू के नाम पर नया कनेक्शन दे दिया गया। अब इस मामले की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed