{"_id":"69d572411f7741933803194c","slug":"electricity-department-fined-rs-1783-lakh-for-illegal-road-cutting-lucknow-news-c-13-lko1070-1680293-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवैध रोड कटिंग पर बिजली विभाग पर 17.83 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवैध रोड कटिंग पर बिजली विभाग पर 17.83 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
बिजली विभाग ने खोदी थी सड़क।
- फोटो : File photo
लखनऊ। बिजली का तार डालने के लिए अलीगंज क्षेत्र में अवैध तरीके से सड़क खोदने पर नगर निगम ने बिजली विभाग पर 17.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, खोदाई पर भी तत्काल रोक लगा दी है। यह कार्रवाई अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हुई है।
अलीगंज के गोयल चौराहे से संगम चौराहा होते हुए एलडीए स्टेडियम तक करीब एक किमी दायरे में बिजली का तार डालने का काम चल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके लिए 10 मीटर चौड़ा फुटपाथ होने के बावजूद डामर वाली मुख्य सड़क खोद दी गई। जांच में सामने आया कि न तो रोड कटिंग के लिए शुल्क जमा किया गया था और न ही सुरक्षा के मानकों (बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड और रेडियम पट्टी) का पालन किया जा रहा था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जब नगर निगम की टीम ने जांच की, तो बड़े पैमाने पर वित्तीय धांधली भी पकड़ी गई। बिजली विभाग ने जितनी रोड काटने की अनुमति मांगी थी, उसका शुल्क 16.65 लाख रुपये था, लेकिन मौके पर उससे कहीं अधिक खोदाई कर दी गई। इस अवैध कटिंग के जरिये निगम को 17 लाख रुपये से अधिक का राजस्व घाटा पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। अवर अभियंता नीतू वर्मा ने स्पष्ट किया कि 17.83 लाख रुपये की जुर्माना राशि, मूल कटिंग शुल्क से अतिरिक्त है।
विज्ञापन
Iजांच में रोड कटिंग के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। नियमों के उल्लंघन पर काम रुकवा दिया गया है और बिजली विभाग पर 17.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में विभाग को नोटिस जारी कर दिया गया है।I
I- नजमी मुजफ्फर, अधिशासी अभियंता, नगर निगमI