फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity department caught electricity thief in Lucknow

पकड़े गए बिजली चोर: ड्रोन देख छत से कटिया हटाने लगी महिला, धार्मिक स्थल में चोरी से चल रहे थे एसी

Sun, 09 Jun 2024 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jun 2024 02:27 PM IST
सार

लखनऊ में बिजली विभाग ने बिजली चोर पड़के हैं। शारदानगर निलमथा में बिल्डर सब मीटर लगाकर किरायेदारों से हर माह बिल वसूल रहा था।  बिजली विभाग की कार्रवाई में मामला खुल गया। ड्रोन से भी बिजली चोरी पड़की गई है।

विज्ञापन
Electricity department caught electricity thief in Lucknow
ड्रोन से पकड़े गए बिजली चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ शहर में बिजली चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका खुलासा विभाग की ओर से शनिवार को मारे गए छापे में हुआ। उतरेठिया उपकेंद्र के तहत शारदानगर निलमथा में हुई कार्रवाई में पता चला कि एक बिल्डर बिजली चोरी कर किरायेदारों से हर माह बिल वसूल रहा है। 
विज्ञापन


बेइमानी का धंधा वह इतनी ईमानदारी से कर रहा था कि किरायेदारों के यहां बाकायदा सब मीटर लगवा रखे थे। यह कारनामा वह अपने दो मकानों में अंजाम दे रहा था। करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की बिजली चोरी के इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि एसडीओ राजेश कुमार एवं जेई जितेंद्र कुमार मिश्र की संयुक्त टीम दोपहर दो बजे शारदानगर निलमथा में चेकिंग कर रही थी। टीम ने बिल्डर मो. कयूम के 12-14 कमरे वाले मकान की जांच की तो पता चला कि वह सीधे पोल से केबल फंसाकर नौ कमरों में किरायेदारों को सब मीटर लगाकर बिजली सप्लाई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कमरे में 6-7 ई-रिक्शा भी चार्ज किए जा रहे थे। जांच में करीब 13 किलोवाट लोड की बिजली चोरी का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि कयूम किरायेदारों से हर महीने एक-एक हजार रुपये बिल भी लेता था।

मीटर से पहले काट दी केबल
नादरगंज खंड के एक्सईएन दुर्गेश कुमार यादव ने बताया कि मो. कयूम के दूसरे घर की जांच की तो वहां पर वैध कनेक्शन के मीटर से पहले केबल को काट करके बिजली चोरी की जा रही थी। कयूम धार्मिक स्थल एवं घर में एक अतिरिक्त केबल से भी बिजली चोरी कर रहा था। धार्मिक स्थल में चार एसी एक जगह और एक अन्य दूसरी जगह पर चोरी की बिजली से चल रहे थे। यहां पर भी करीब नौ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।

टीम का किया घेराव, हंगामा
एसडीओ ने बताया कि कयूम के दोनों परिसरों पर जैसे ही जांच शुरू हुई तो आसपास के अन्य लोगों ने घेराव करके नारेबाजी करने लगे। टीम के घिरते ही उच्च अफसरों को सूचना दी गई तो पुलिस बल पहुंचा, तब हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए। इससे एक घंटे तक कार्रवाई नहीं हो सकी।


 

ड्रोन कैमरे से पकड़ी बिजली चोरी
अपट्रॉन खंड के एक्सईएन कुलदीप ने बताया कि जेई राजेश कुमार सिंह ने टीम के साथ शनिवार तड़के नूरबाड़ी उपकेंद्र के तहत पुराना चबूतरा, शाहजनफ रोड, दरगाह रोड पर ड्रोन कैमरे को उड़ाकर बिजली चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जिनके खिलाफ एफआईआर हुई है उनमें फैयाज हुसैन, अनीस बानो, फरीदा बानो, असगर अली, राज, मजहर अब्बास, फातिमा पत्नी अतहर राजा, अशरफ राजा, साबिर हुसैन एवं फातिमा पत्नी आमिर आदि शामिल हैं। यहां पर भी जांच के दौरान हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed