{"_id":"6632b60a185ff0d9b4040ada","slug":"electricity-cut-off-for-five-hours-in-50-villages-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113932-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 50 गांवों में पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 50 गांवों में पांच घंटे गुल रही बिजली
Thu, 02 May 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र कठगर के अभियंताओं व कर्मचारियों की उदासीनता से उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। कभी 33 केवी लाइन तो कभी उपकेंद्र से निकले फीडरों में फॉल्ट बना रहता है। मंगलवार को लाइन में फॉल्ट होने से 50 गांवों की पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विद्युत उपकेंद्र कठगर से निकले कठगर फीडर से सैदनपुर, खागीपुर सड़वा, राजापुर, सांडबरा, अवशेरी का पुरवा, कठगर समेत 50 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार की शाम पांच बजे लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे गांवाें की बिजली बंद रही। रात करीब 10 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उपभोक्ता प्रमोद कुमार यादव, देशराज, रामू ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय तय नहीं है। मामूली हवा चलने पर बिजली गुल हो जाती है।
रात में लाइन में फाॅल्ट से लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। राजाराम यादव, ओम प्रकाश ने बताया कि गेहूं की कटाई के बाद उर्द, मूंग की बोआई हो गई है। बिजली नहीं आने से सिंचाई के अभाव में फसल सूख रही है। अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि संबंधित अभियंताओं को लाइनों को मेनटेन रखने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।