फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity crisis in Indira Nagar in Lucknow.

Power crisis: इंदिरानगर के एक हजार घरों की बिजली दस घंटे से गुल, पानी तक को तरसे लोग

Tue, 14 Jun 2022 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jun 2022 03:37 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक हजार घरों की बिजली 10 घंटे तक गुल हो गई। लोग पानी के लिए भी तरस गए।

विज्ञापन
Electricity crisis in Indira Nagar in Lucknow.
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बिजली गुल हो गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर के लगभग एक हजार घरों की बीती रात सोमवार दो बजे से बत्ती गुल है। इससे लोगों को बिजली ही नहीं पानी के लिए दोपहर 12 बजे तक तरसना पड़ा।

विज्ञापन


इलाके के बी ब्लॉक स्थित फोर पोल पर लगे ट्रांसफर्मर में अचानाक रात दो बजे आग लग गई। इस आग ने एबीसी और 11 हजार वोल्ट की लाइन को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे एबीसी तो जल गई, मगर लोहे के तार टूट गये। एसडीओ श्रेयांस के मुताबिक सूचना मिलने के बाद ही तड़के सुबह चार बजे से कर्मियों को भेज करके काम शुरू करा दिया है। मगर, जले एबीसी एवं टूटे तारों की जगह दूसरे लगाने और जले ट्रांसफार्मर को लगाने में वक्त लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed