{"_id":"66aab0ec9f173e97a00d20a4","slug":"electricity-corporation-officers-and-employees-should-receive-calls-from-consumers-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106056-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उपभोक्ताओं का कॉल रिसीव करें बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उपभोक्ताओं का कॉल रिसीव करें बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी
Thu, 01 Aug 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार देर शाम विद्युत व्यवस्था में सुधार व राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को चौबीसों घंटे सीयूजी नंबर चालू रखने व उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव कर उनकी समस्याएं दूर कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि सीयूजी नंबर किसी भी दशा में बंद नहीं होना चाहिए। अगर कोई विद्युत लाइन किसी वजह से बंद होती है या उसमें कोई दोष आ जाता है तो निर्धारित समयावधि में कमी दूर कराकर विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास करें। डीएम ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी काम में उदासीनता बरते तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई करें। डीएम ने कहा कि क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति के लिए जहां जरूरत हो वहां अतिरिक्त लाइन बनाने व वितरण परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बिजनेस प्लान योजना के तहत बिजली निगम को भेजा जाए। विद्युत चोरी वाले क्षेत्र चिह्नित कर विजिलेंस टीम से छापा डलवाए। साथ ही एसडीओ के नेतृत्व में चेकिंग गठित करें। जहां जरूरत हो वहां पुलिस का भी सहयोग लें। बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे वसूली करें। उपकेंद्रों पर हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत अश्वनी कुमार चतुर्वेदी सहित सभी एसडीओ व अवर अभियंता मौजूद रहे।