फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity consumption in the capital increased by 200 MW during the cold season.

Lucknow News: राजधानी में ठंड में 200 मेगावाट बढ़ी बिजली की खपत

Thu, 18 Dec 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption in the capital increased by 200 MW during the cold season.
लखनऊ। राजधानी में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते बिजली की खपत में तेज उछाल दर्ज किया गया है। महज तीन दिन के भीतर बिजली की मांग करीब 200 मेगावाट बढ़ गई है। 14 दिसंबर को जहां शहर में बिजली की खपत 860 मेगावाट थी, वहीं बुधवार को यह 1060 मेगावाट तक पहुंच गई।
विज्ञापन



ट्रांसमिशन अधिकारियों के अनुसार, ठंड बढ़ने से हीटर, गीजर और ब्लोअर जैसे बिजली उपकरणों का इस्तेमाल सुबह और रात के समय बढ़ गया है। इसका सीधा असर बिजली खपत पर पड़ा है। 17 दिसंबर को रात करीब आठ बजे राजधानी में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुल 1060 मेगावाट बिजली की खपत रिकॉर्ड की गई। वहीं, आंकड़ों के मुताबिक, 15 दिसंबर को बिजली खपत 931 मेगावाट थी, जबकि 16 दिसंबर को यह 1000 मेगावाट तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन



कोहरे से 33 केवी की तीन लाइनें ठप

बुधवार को घने कोहरे के कारण राजधानी की 33 केवी की तीन लाइनें ठप हो गईं। हालांकि, वैकल्पिक लाइनों से आपूर्ति बहाल कर ली गई। प्रभावित लाइनों में विकासनगर, ओमेगा और लोहिया एकेडमी उपकेंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, बालाघाट उपकेंद्र से जुड़े अलमास सिटी और जाफरिया कॉलोनी, प्रियदर्शिनी उपकेंद्र से बुद्ध विहार, विधानसभा मार्ग से नया गांव और शिवाजी मार्ग, जवाहर भवन उपकेंद्र से श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड सहित आसपास के इलाकों में सुबह से दोपहर तक कई बार बिजली संकट बना रहा। ट्रांसमिशन अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण हाईटेंशन लाइनों के इंसुलेटर जलने से भी आपूर्ति में बार-बार व्यवधान आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed