{"_id":"5944fa4f4f1c1bce688b45b9","slug":"electricity-connection-on-installment-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" यूपी में किस्तों पर भी ले सकेंगे बिजली कनेक्शन, इन महीनों में चुकाना होगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में किस्तों पर भी ले सकेंगे बिजली कनेक्शन, इन महीनों में चुकाना होगा पैसा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jun 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पांच किलोवाट तक के घरेलू बिजली कनेक्शन अब आसान किस्तें में मिल जाएंगे। इससे उन उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जो एकमुश्त पैसे देने में असमर्थ हैं। वहीं, केबल न खरीद पाने वाले उपभोक्ताओं को पावर कॉर्पोरेशन अपने पास से केबल मुहैया कराएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
नियामक आयोग ने कास्ट डाटा बुक में संशोधन कर दिया है। इसके तहत पांच किलोवाट तक के कनेक्शन किस्तों में उपलब्ध हो जाएंगे। यानी उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेते वक्त बहुत कम पैसा देना और बची हुई रकम उसे 12 से 18 किस्तों में चुकाना होगा।
किस्त हर महीने देनी होगी। इस फैसले से प्रदेश के करीब एक करोड़ 80 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत पहुंची है, जिनके पास अभी बिजली कनेक्शन नही है। नियामक आयोग के अध्यक्ष देश दीपक वर्मा व सदस्य एसके अग्रवाल ने इस फैसले से नए बिजली कनेक्शनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई है। यह योजना ग्रामीण व शहरी दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को एक किलोवाट तक का घरेलू कनेक्शन अब सिर्फ 155 रुपये देकर मिल जाएगा। इसके बाद उन्हें 16 महीने तक 100-100 रुपये महीने की किस्त चुकानी होगी।185 रुपये देकर दो किलोवाट कनेक्शन ले सकेंगे। शेष रकम 120 रुपये की 16 किस्ते देनी ंहोंगीं।

ग्रामीण इलाके में देना होगा महज 80 रुपये
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
पांच किलोवाट के कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को शुरुआत में मात्र 1,100 रुपये देने होंगे। इसके बाद शेष 6,000 रुपये 16 महीने की किस्तों में चुकाना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को मात्र 375 रुपये महीने की किस्त देनी होगी।
ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को मात्र 80 रुपये देकर कनेक्शन मिल जाएगा। एक किलोवाट के इस कनेक्शन के लिए बचे हुए 1,200 रुपये 16 महीने की किस्त में चुकाने होंगे। इसके लिए उन्हें मात्र 75 रुपये महीना ही देना होगा।
दो किलोवाट के कनेक्शन के लिए 230 रुपये देने होंगे। इसके बाद 75 रुपये की 16 महीने की किस्त उन्हें चुकानी होगी। उपभोक्ता यदि केबल नहीं खरीद सकते हैं तो उन्हें पावर कॉरपोरेशन केबल मुहैया कराएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को 18 महीने में किस्तों में कनेक्शन का पैसा देना होगा।
शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता अगर दो किलोवाट का कनेक्शन लेते हैं तो उन्हें 2,585 रुपये का खर्च आता है। लेकिन इन उपभोक्ताओं को 335 रुपये ही शुरुआत में देने पड़ेंगे। इसके बाद बाकी 2250 रुपये 18 महीने की किस्त में देने होंगे। इसके लिए 125 रुपये महीने की किस्त देनी होगी।