{"_id":"603a9f9c8ebc3ee8f201f782","slug":"electricity-bill-will-submitted-whole-day-lucknow-news-lko567103986","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिन भर कैश में जमा होगा बिजली बिल, व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिन भर कैश में जमा होगा बिजली बिल, व्यवस्था लागू
विज्ञापन
बिजली बिल केंद्रों पर दिनभर जमा होंगे बिल।
- फोटो : ??? ?????
राजधानी के बिलिंग केंद्रों पर अब बिजली बिल दिनभर (सुबह काउंटर खुलने के बाद से शाम बंद होने तक) कैश जमा होगा। इससे उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी।
शनिवार से यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई। पहले दोपहर 12 बजे तक ही नकद बिल भुगतान होते थे।
दिनभर बिल जमा करने की सहमति मध्यांचल निगम मुख्यालय में ई-सुविधा के समन्वयक, मेधज कंपनी और विभागीय अफसरों की बैठक में बनी।
इसके बाद सभी अधिशासी अभियंताओं को आदेश भेजे गए। जिस खंड के बिलिंग केंद्र पर दोपहर 12 बजे के बाद कैश बिल पेमेंट होगा तो उसकी राशि को अपनी कस्टडी में लेकर दूसरे दिन जमा होने तक निगरानी करेंगे।
पहले दोपहर 12 बजे के बाद से कैश बिल पेमेंट न होने के कारण उपभोक्ता लौट रहे थे। इसे लेकर कई केंद्रों पर उपभोक्ताओं और ऑपरेटर के बीच नोकझोंक की भी शिकायतें आ रही थीं।
इसलिए नहीं ले रहे थे कैश पेमेंट
बिलिंग एजेंसी के द्वारा जमा किए गए बिल की रकम को कुछ बैंकों की शाखाएं दोपहर दो बजे तक जमा करती थीं। इसके कारण बिल भुगतान की रकम को उसी दिन जमा करने के लिए दोपहर 12 बज तक ही कैश पेमेंट लिया जाता था। इसके बाद चेक या फिर डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भुगतान लिया जा रहा था।
विज्ञापन
एजेंसी ऑपरेटर कर रहे थे ये मनमानी
- अधिकतर केंद्र पर सादे कागज पर मिल रही भुगतान की रसीद
- कर्मचारी छपे बिल पर भुगतान रसीद देने से करते थे इनकार
- दोपहर बाद कैश बिल पेमेंट करने में आनाकानी
यहां करें शिकायत
मध्यांचल निगम के निदेशक (वाणिज्य) प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि किसी भी बिलिंग केंद्र पर कर्मचारी दोपहर 12 बजे के बाद कैश बिल जमा करने से मना करे तो यूपी पावर कॉर्पोरेशन की हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं।
सभी अधिशासी अभियंताओं को दिए निर्देश
प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ, सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि पूरे दिन कैश में बिल जमा कराने का जिम्मा वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को सौंपा गया है। दोपहर 12 बजे के जो कैश बिल जमा होगा, उस रकम को दूसरे दिन बैंक में जमा होने तक संभाल कर रखेंगे। इस बाबत सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दे दिए गए हैं।