{"_id":"6a441f9357a0503515057418","slug":"electrical-and-civil-engineering-are-the-top-choices-for-engineering-studies-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1807892-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंजीनियरिंग की पढ़ाई में इलेक्ट्रिकल व सिविल पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंजीनियरिंग की पढ़ाई में इलेक्ट्रिकल व सिविल पहली पसंद
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की पढ़ाई में इलेक्ट्रिकल व सिविल पहली पसंद
लखनऊ। इंजीनियरिंग शिक्षा में युवाओं का रुझान एक बार फिर कोर ब्रांचों की ओर मजबूत होता दिख रहा है। पॉलीटेक्निक प्रवेश काउंसिलिंग के पहले चरण में इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग सबसे पसंदीदा ट्रेड बनकर उभरे हैं, जबकि संस्थानों के चयन में कानपुर और लखनऊ युवाओं की पहली पसंद रहे हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलीटेक्निक) की ओर से प्रदेश के संस्थानों में प्रवेश काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को पहले चरण की ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। परिषद के आंकड़ों के अनुसार, 196 से अधिक पाठ्यक्रमों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए सर्वाधिक 53,449 विकल्प भरे गए। इसके बाद 43,692 आवेदनों के साथ सिविल इंजीनियरिंग दूसरे स्थान पर रही।
संस्थानों के चयन में भी युवाओं का रुझान स्पष्ट नजर आया। प्रदेश के 75 जिलों में संचालित पॉलीटेक्निक संस्थानों में कानपुर सबसे अधिक पसंद किया गया, जहां के संस्थानों के लिए करीब 1.8 लाख चॉइस फिलिंग दर्ज हुई। वहीं, लखनऊ के संस्थानों के लिए लगभग 1.5 लाख विकल्प भरे गए।
विज्ञापन
1.88 लाख पात्रों में 1.3 लाख ने काउंसिलिंग में लिया हिस्सा
प्रदेश के 156 राजकीय, 18 सहायता प्राप्त, 29 पीपीपी मॉडल और 162 निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश परीक्षा परिषद के अनुसार, 1.88 लाख पात्र अभ्यर्थियों में से 1.3 लाख ने पहले चरण की काउंसिलिंग में भाग लिया, जबकि 55 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पहले चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं लिया।
सर्वाधिक आवेदन वाले टॉप-10 शहर
कानपुर – 1,08,347
लखनऊ (शीर्ष संस्थान) – 1,05,479
गोरखपुर – 66,079
लखनऊ (अन्य संस्थान) – 63,974
गाजियाबाद – 47,733
अयोध्या – 45,278
बरेली – 44,357
मिर्जापुर – 37,862
गोंडा – 36,461
झांसी – 33,570
इन पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक दावेदारी
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 53,449
सिविल इंजीनियरिंग – 43,692
मैकेनिकल (प्रोडक्शन) – 38,372
कंप्यूटर साइंस – 32,269
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग – 27,885
मैकेनिकल (ऑटोमोबाइल) – 27,214
मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 21,214
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – 16,248
केमिकल इंजीनियरिंग – 12,854
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स – 11,079
आज आएगा परिणाम, दो जुलाई से दस्तावेजों की जांच
प्रवेश काउंसिलिंग के पहले चरण का परिणाम बुधवार को जारी होगा। इसके बाद दो जुलाई से सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और पीपीपी मॉडल संस्थानों में स्थापित हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को 3,250 रुपये काउंसिलिंग शुल्क जमा करना होगा।