फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric vehicle charging station will be established on Express ways.

यूपी में हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर स्थापित होंगे 200 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

Sat, 24 Oct 2020 11:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Oct 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Electric vehicle charging station will be established on Express ways.
- फोटो : Social Media

केंद्र सरकार की मदद से यूपी के छह एक्सप्रेस-वे व हाईवे पर लगभग 200 इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। केंद्र ने इसके लिए राज्य सरकार से सात दिसंबर तक प्रस्ताव मांगा है। नए चार्जिंग स्टेशन के साथ ही मरम्मत व देखभाल सेक्टर में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर तेजी से काम कर रही है। पहले चरण में शहरों में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की मंजूरी दी जा चुकी है। अब केंद्र ने हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया है। इसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सहित तीन मुख्य एक्सप्रेस-वे और तीन हाईवे चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 27 को बैठक
अपर मुख्य सचिव अवस्थापना औद्योगिक विकास आलोक कुमार की अध्यक्षता में 27 अक्तूबर को एक बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रमुख सचिव लोक निर्माण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा व यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, डीजीएम राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लि. और डीजीएम व हेड ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऊर्जा दक्षता सेवा को आमंत्रित किया गया है। बैठक में केंद्र के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर कितने चार्जिंग स्टेशन का प्रस्ताव

एक्सप्रेस-वे-- चार्जिंग स्टेशन की संख्या
दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे-- 20
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे-- 30
ईस्टर्न-पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे-- 14
दिल्ली-कोलकाता हाईवे-- 160
आगरा-नागपुर हाईवे--  80
मेरठ-गंगोत्री धाम हाईवे-- 40

शहरों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की कार्यवाही शुरू
यूपी के शहरों में 207 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की कार्यवाही शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने इसे फेम-टू योजना के तहत स्थापित करने की सहमति दी है। इसके लिए यूपीडा और नोएडा पहले ही राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लि. और ऊर्जा दक्षता सेवा लि. के साथ समझौता कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed