{"_id":"5d6cd1b48ebc3e012d67e5be","slug":"electric-trains-will-run-from-december-till-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर से इलेक्ट्रिक ट्रेनों में सीतापुर तक सफर कर सकेंगे यात्रीगण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर से इलेक्ट्रिक ट्रेनों में सीतापुर तक सफर कर सकेंगे यात्रीगण
Mon, 02 Sep 2019 04:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ से सीतापुर जाने वाले यात्री दिसंबर से इलेक्ट्रिक इंजनों से चलने वाली ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। पहले चरण में तीन मेमू ट्रेनों को चलाने पर मंथन चल रहा है, जिनकी संख्या बाद में बढ़ाई जा सकेगी। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग से सीतापुर रेलखंड पर 130 साल पुरानी मीटरगेज की जगह ब्रॉडगेज का काम इसी साल पूरा हुआ है और जनवरी से रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर से पहले ही विद्युतीकरण पूरा हो जाएगा। गोरखपुर मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि रूट पर अभी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिसे डीजल इंजन से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर-लखीमपुर एक्सप्रेस भी रफ्तार भर रही है। इसी क्रम में विद्युतीकरण के बाद रूट पर मेमू ट्रेन चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ी तो डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेनों की संख्या कम कर दी जाएगी और मेमू चलेंगी।
विज्ञापन