फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric current in the room, one dead, three burnt

Lucknow News: कमरे में उतरा करंट, एक की मौत, तीन झुलसे

Fri, 03 Nov 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 03 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Electric current in the room, one dead, three burnt
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में दशकों पुरानी लखनऊ पब्लिशिंग हाउस की इमारत में मरम्मत के दौरान बृहस्पतिवार को कमरे में करंट उतरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व दो मजदूर झुलस गए। सिविल अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कानपुर के रहने वाले ठेकेदार सुकेश ने कुछ माह पहले कैसरबाग के शिवाजी रोड स्थित लखनऊ पब्लिशिंग हाउस की इमारत की मरम्मत का ठेका लिया था। ठेकेदार के मुनीम सोनभद्र निवासी सरफराज ने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार को सभी मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

शाम चार बजे वहां बने एक कमरे में सोनभद्र निवासी राजमिस्त्री मनोज (50), उनकी पत्नी सूर्यवंती (45), कानपुर निवासी मजदूर नोखी (25) और दीनदयाल (50) प्लास्टर कर रहे थे। कमरे में अंधेरा होने पर मजदूर मनोज ने जैसे ही ट्यूबलाइट जलाई, पूरे कमरे में करंट उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से वहां मौजूद चारों लोग झुलस गए। चीखपुकार सुन लोगों ने सबसे पहले कमरे की लाइट काटी। फिर चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। सूर्यवंती, नोखी व दीनदयाल का इलाज चल रहा है। देर रात दीनदयाल को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
कैसरबाग इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। शुरुआती जांच में पता चला कि लोहे की सीढ़ी में करंट उतरने से मजदूर झुलस गए। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
ठेकेदार के मुनीम सरफराज ने बताया कि तीन माह से लखनऊ पब्लिशिंग हाउस में मरम्मत का काम चल रहा है। सात मजदूर सहित अन्य लोग मरम्मत के काम में लगे थे। जिस कमरे में हादसा हुआ उसमें अंधेरा और काफी सीलन थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को ही कमरे में ट्यूबलाइट लगवाई गई थी। सरफराज के मुताबिक शाम चार बजे मजदूरों के लिए चाय मंगवाई गई थी। हादसे का शिकार हुए लोग अंदर थे और जैसे ही चाय निकालने के लिए ट्यूबलाइट चालू की, कमरे में करंट उतर आया। मजदूर नोखी का कहना है कि तीन दीवारों का प्लास्टर पूरा हो चुका था। चौथी दीवार पर काम चल रहा था। इस दौरान सभी को करंट लग गया।

हादसे में झुलसे नोखी ने बताया कि जब उन्हें करंट लगा तो ऐसा लगा कि मुंह से खून निकल आया। झटका इतना तेज था कि मनोज तो बेहोश हो गए और बाकी लोग थर-थर कांपने लगे। चीखपुकार पर अगर समय से लाइट न काटी गई होती तो सभी की जान चली जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed