फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric current hits houses in Nakhas, sanitation worker survives

Lucknow News: नक्खास के घरों में उतरा करंट, सफाई कर्मी की बची जान

Sun, 18 Jan 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Electric current hits houses in Nakhas, sanitation worker survives
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। नक्खास के शाहगंज मोहल्ले में शनिवार सुबह नौ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सफाईकर्मी कूड़ा उठाते समय करंट की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच, आसपास के कई घरों के लोग भी बाहर निकल आए और नलों में करंट आने की शिकायत करने लगे। इससे करीब तीन घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के खंभे में इतना तेज करंट आ रहा था कि कूड़े का ढेर भी जलने लगा था। मोहल्लेवासियों ने तुरंत नादान महल रोड उपकेंद्र पर सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बल्ब से जांच की तो वह भी जल उठा, जिससे खंभे में 220 वोल्ट करंट की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि खंभे का फ्यूज वायर टूटकर खंभे से छू गया था, जिससे यह समस्या खड़ी हुई। कर्मचारियों ने फ्यूज वायर ठीक कर समस्या दूर की।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि किसी व्यक्ति ने पानी की पाइप से अर्थिंग वायर जोड़ रखा है, जिससे करंट नलों तक पहुंच रहा था। स्थानीय निवासी अनिल चौरसिया और संजय ने बताया कि खंभे में कई दिनों से करंट आ रहा था, लेकिन हर बार शिकायत पर आकर ठीक कर दिया जाता था, फिर भी समस्या बनी रहती थी। उन्होंने स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed