{"_id":"5ac221d64f1c1bc8618b4f8c","slug":"electric-bus-trial-run-will-start-from-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जून से शहर में फर्राटा भरेगी इलेक्ट्रिक बस, एक बार चार्ज के बाद 200 किमी तक जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून से शहर में फर्राटा भरेगी इलेक्ट्रिक बस, एक बार चार्ज के बाद 200 किमी तक जाएगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की सड़कों पर जो इलेक्ट्र्रिक सिटी बसें उतरने वाली हैं, वह एक बार चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक फर्राटा भरेंगी। यानी सुबह से शाम तक यात्रियों को सफर कराएंगी। बस के ड्राइवर को तब अलर्ट होना पड़ेगा जब बैटरी के लो होने के संकेत आए जाएं।
विज्ञापन
ड्राइवर को उसी वक्त इलेक्ट्र्रिक बस को चार्ज करने के लिए कार्यशाला ले जाना होगा नहीं तो वह रास्ते में ही खड़ी हो जाएगी। इलेक्ट्र्रिक बस की बैटरी मोबाइल में लगने वाली जैसी होगी।
विज्ञापन
इस इलेक्ट्र्रिक बस को लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह बस लो फ्लोर मार्कोपोलो बस जैसी होगी। बस की कीमत 75 लाख रुपये है। इसमें 33 सीट और 35 यात्रियों के साइड में खड़े होने की जगह होगी।
विज्ञापन
यात्री बस के दोनों साइड में खड़े होकर सफर कर सकेंगे। इलेक्ट्र्रिक बस में दो बैटरियां होगी, जिन्हें चार्ज होने में 4 से 6 घंटे का वक्त लगेगा। बस की बैटरी को चार्ज करने का सिस्टम दुबग्गा डिपो की कार्यशाला में स्थापित किया जाएगा।
नगरीय परिवहन निदेशालय ने टाटा मोटर्स को 40 इलेक्ट्र्रिक बसें बनाने का ठेका दिया है। इलेक्ट्र्रिक बस के पहले मॉडल का ट्रायल एक जून से लखनऊ में होना है। सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी सबसे पहले इस बस का संचालन पुराने शहर की सड़कों पर कराएगी।
65-65 किलोग्राम की होंगी दो बैटरी
इलेक्ट्र्रिक बस में दो बैटरी लगेंगी जो मोबाइल में लगने वाली जैसी होगी, लेकिन साइज बड़ा होगा। टाटा कंपनी के एक एक्जीक्यूटिव इलेक्ट्र्रिक बस में 65-65 किलो की दो बैटरियां को लगाया जाएगा जिनको लीथियम से तैयार किया जाएगा। यह बैटरियां भी काफी कीमती होगी।
2000 किलोवाट लेंगे बिजली कनेक्शन
सिटी बस के बेड़े में शामिल होने को आ रहीं 40 इलेक्ट्र्रिक बस का चार्जिंग सेंटर दुबग्गा डिपो की कार्यशाला बनेगी। यही कार्यशाला इलेक्ट्र्रिक बस की भी होगी। इलेक्ट्र्रिक बसों को चार्ज करने के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा 2000 किलोवाट विद्युत लोड का बिजली कनेक्शन लेना होगा। बिजली कनेक्शन आवेदन करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।