फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elections for recognition of railway unions begin, results on 12th

Lucknow News: रेलवे यूनियनों की मान्यता का चुनाव शुरू, 12 को परिणाम

Thu, 05 Dec 2024 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Elections for recognition of railway unions begin, results on 12th

विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे यूनियनों की मान्यता का चुनाव बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन रेलकर्मियों ने बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। मतदान बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी होगा। इसका परिणाम 12 दिसंबर को आएगा।



न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद रेलवे यूनियनों की मान्यता का चुनाव 11 साल बाद हो रहा है। पहले दिन बुधवार को चारबाग, जंक्शन, ऐशबाग सहित अन्य रेलवे स्टेशनों, डीआरएम कार्यालय, बादशाहनगर अस्पताल आदि जगहों पर मतदान हुआ। रेलवे में कुल 12 लाख कर्मी मतदाता हैं। जबकि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 19,740 कर्मचारी हैं, जो वोट डालेंगे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में करीब 12,500 मतदाता हैं। नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडेय ने बताया कि पहली बार वर्ष 2007 में यूनियन की मान्यता के लिए चुनाव हुए थे। छह साल बाद यूनियन की मान्यता का चुनाव होता है। वर्ष 2013 में यूनियन मान्यता का चुनाव हुआ था, जिसके बाद 2019 में चुनाव नहीं हुआ। कोरोना के चलते यह टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये यूनियन हैं मैदान में

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में एनई रेलवे मजदूर यूनियन, एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, श्रमिक संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन व पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मैदान में हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में पांच यूनियन मैदान में हैं। इसमें नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, नॉर्दर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन, उत्तरीय रेलवे कर्मचारी यूनियन, स्वतंत्र बहुजन यूनियन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed