फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elections are being fought in the state in the name of law and order: Swatantra Dev

कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश में लड़ रहे हैं चुनाव : स्वतंत्र देव

Sun, 23 Apr 2023 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Elections are being fought in the state in the name of law and order: Swatantra Dev
रायबरेली। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि सूबे में विकास और कानून व्यवस्था के नाम पर नगर निकाय चुनाव लड़ा जा रहा है। रायबरेली में एक तरफा चुनाव है। भाजपा ही जीतेगी। चुनाव जीतने के बाद शहर में तेजी के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। जनता की कसौटी पर खरा उतरना ही हमारी पार्टी का मुख्य मकसद है। वह रविवार को शहर के एक होटल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान मंत्री से सवाल किया गया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कह रहे हैं कि प्रदेश में जातीय जनगणना से ही रामराज आएगा तो उन्होंने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिले। लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यों की जानकारी दे। बूथ जितना मजबूत होगा, उतनी पार्टी मजबूत होगी। विरोधी पार्टियों पर नजर रखें कि कहीं पर पार्टी के प्रति लोगों को भड़काने का काम तो नहीं कर रहे हैं। यहां के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जो जुनून दिख रहा है, उससे लग रहा है कि हम एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में पार्टी के दावेदार ही चुनाव जीतेंगे। इससे पहले मंत्री ने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद रायबरेली की अध्यक्ष पद प्रत्याशी शालिनी कनौजिया, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed