देर से आएगा इन 45 सीटों का परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट भले ही ईवीएम से डाले गए हों लेकिन प्रदेश में 45 सीटें ऐसी हैं, जिनके परिणाम आने में समय लगना तय हैं। यह वह सीटें हैं जिनके क्षेत्र की सीमाएं कई जनपदों से जुड़ी हुई हैं।
प्रदेश में आठ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जिनकी सीमाएं तीन-तीन जिलों से जुड़ी हैं। लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के वोटों की गिनती वहीं होगी जो जिस जिले में आती है।
इसके बाद उस लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के पास रिजल्ट भेजा जाएगा। बाद में आरओ परिणाम घोषित करेंगे। वहीं, 37 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जो दो-दो जिलों से जुड़ी हुई हैं। यहां पर परिणाम आने में विलंब होना तय है।
ये है विलंब का कारण
पश्चिम की सीटों में बिजनौर की बात की जाए तो इसकी सीमाएं बिजनौर, मेरठ व मुजफ्फरनगर तीन जिलों में आती हैं। तीनों ही जगह मतगणना होने के बाद मेरठ व मुजफ्फरनगर से परिणाम बिजनौर भेजे जाएंगे।
बाद में यहीं से परिणाम घोषित होगा। इसी तरह बागपत सीट में भी बागपत के साथ ही गाजियाबाद व मेरठ में मतगणना होगी। बाद में इसका परिणाम बागपत के आरओ घोषित करेंगे।
मिश्रिख सीट हरदोई, कानपुर नगर व सीतापुर तीन जिलों से जुड़ी हुई है। इसके अंतर्गत आने वाली मिश्रिख विधानसभा के वोटों की गिनती सीतापुर में होगी।
जबकि बिलग्राम-मल्लावां, बालामऊ व संडीला विधानसभा क्षेत्रों की गिनती हरदोई जनपद में होगी। इसी तरह बिल्हौर विधानसभा की गिनती कानपुर नगर में होगी।
इन सीटों पर भी होगी देर
दो जिलों में जिनकी सीमाएं आती हैं उन लोकसभा क्षेत्रों के परिणाम भी थोड़े विलंब से आएंगे।
कैराना, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद व मेरठ जैसे लोकसभा क्षेत्रों की गिनती दो-दो जिलों में होगी। मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र की गिनती भी लखनऊ के अलावा सीतापुर में होगी। बाद में इसका रिजल्ट लखनऊ से घोषित किया जाएगा।
अमेठी की भी गिनती अमेठी व रायबरेली दो जिलों में होगी। वहीं, 35 संसदीय क्षेत्र ऐसे हैं जो एक ही जनपद में आते हैं। उनके परिणाम में कोई विलंब नहीं होगा।
तीन जिलों वाली लोकसभाएं
लोकसभा-जिले
बिजनौर-बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर
बागपत-बागपत, गाजियाबाद, मेरठ
इटावा-औरैया, इटावा, कानपुर देहात
कन्नौज-औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात
मिश्रिख-सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर
जालौन-जालौन, झांसी, कानपुर देहात
हमीरपुर-बांदा, हमीरपुर, महोबा
संतकबीरनगर-अंबेडकरनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर
दो जिलों वाली लोकसभाएं
लोकसभा-जिले
कैराना---सहारनपुर, शामली
मुजफ्फरनगर-मेरठ, मुजफ्फरनगर
मेरठ-मेरठ, हापुड़
गाजियाबाद-गाजियाबाद, हापुड़
गौतमबुद्धनगर-गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर
मुरादाबाद-मुरादाबाद, बिजनौर
संभल-मुरादाबाद, संभल
अमरोहा-अमरोहा, हापुड़
बदायूं-बदायूं, संभल
आंवला-बरेली, बदायूं
पीलीभीत-पीलीभीत, बरेली
हाथरस-हाथरस, अलीगढ़
आगरा-आगरा, एटा
मैनपुरी-इटावा, मैनपुरी
एटा-एटा, कासगंज
फर्रुखाबाद-फर्रुखाबाद, एटा
ये भी दो जिलों वाली
अकबरपुर-कानपुर नगर, कानपुर देहात
धौरहरा-खीरी, सीतापुर
मोहनलालगंज-लखनऊ, सीतापुर
झांसी-झांसी, ललितपुर
बांदा-बांदा, चित्रकूट
अमेठी-अमेठी, रायबरेली
कौशांबी-कौशांबी, प्रतापगढ़
फैजाबाद-फैजाबाद, बाराबंकी
अंबेडकरनगर-अंबेडकरनगर, फैजाबाद
कैसरगंज-बहराइच, गोंडा
श्रावस्ती-श्रावस्ती, बलरामपुर
गोंडा-गोंडा, बलरामपुर
भदोही-इलाहाबाद, संतरविदासनगर
देवरिया-देवरिया, कुशीनगर
बासगांव-देवरिया, गोरखपुर
घोसी-बलिया, मऊ
सलेमपुर-बलिया, देवरिया
बलिया-बलिया, गाजीपुर
मछलीशहर-जौनपुर, वाराणसी
चंदौली-चंदौली, वाराणसी
राबर्ट्सगंज-चंदौली, सोनभद्र