फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election of SP MP who won from Mohanlalganj parliamentary constituency has been challenged in the High Court

UP: 'पीडीए मुद्दा व भ्रष्ट आचरण से सपा नेता ने जीता चुनाव...', याचिका पर हाईकोर्ट ने सांसद से मांगा लिखित जवाब

Sun, 02 Mar 2025 09:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 09:14 AM IST
सार

'पीडीए मुद्दा व भ्रष्ट आचरण से सपा नेता ने जीता चुनाव...', याचिका पर हाईकोर्ट ने सांसद से 17 दिन में लिखित जवाब मांगा है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
election of SP MP who won from Mohanlalganj parliamentary constituency has been challenged in the High Court
सपा सांसद आरके चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से जीते सपा सांसद आरके चौधरी के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मतदाता ज्ञानी की याचिका पर सांसद को 17 मार्च तक लिखित जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले कोर्ट ने चौधरी को नोटिस जारी किया था। याचिका में चुनाव जीतने के लिए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) का मुद्दा उठाने समेत चुनाव कानून के तहत भ्रष्ट आचरण अपनाने का आरोप लगाया गया है। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की एकल पीठ अब 17 को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

पीडीए की अवधारणा जनता के सामने पेश किया

याची के अधिवक्ता का कहना था कि आरके चौधरी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन किया, जिससे चुनाव कथित भ्रष्ट आचरण से प्रभावित हुआ। जिस राजनीतिक दल से वह चुनाव लड़ रहे थे, उसने पीडीए का मुद्दा उछाला। कई साक्षात्कारों का जिक्र कर कहा गया कि चौधरी समेत समाजवादी पार्टी के मुखिया ने भी पीडीए की अवधारणा को बड़े पैमाने पर जनता के सामने पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव की अधिसूचना के दौरान 12 मई 2024 को मोहनलालगंज में हुई रैली में चौधरी ने जाति, समुदाय और धर्म के आधार पर वोट मांगे। पीडीए को सोशल मीडिया पर भी दिखाया गया। इन हालात में चौधरी का चुनाव रद्द किए जाने योग्य है।

कोर्ट ने 17 मार्च तक आखिरी मौका दिया

कोर्ट ने बीते 24 सितंबर को आरके चौधरी को नोटिस जारी किया था। इसके बाद उनके वकील ने याचिका पर जवाब पेश करने के लिए चार हफ्ते का वक्त देने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया। इस वर्ष 14 फरवरी को चौधरी के अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल ने याचिका पर लिखित कथन दाखिल करने के लिए और समय मांगा। इस पर कोर्ट ने 17 मार्च तक आखिरी मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed