फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election of six members of the Municipal Corporation Executive on August 17, notification issued

Lucknow: नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव 17 अगस्त को, अधिसूचना जारी, बुलाई गई विशेष सदन की बैठक

Mon, 11 Aug 2025 07:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Aug 2025 07:54 PM IST
सार

लखनऊ नगर निगम के कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव 17 अगस्त को होगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Election of six members of the Municipal Corporation Executive on August 17, notification issued
- फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिनकी जगह अब 17 अगस्त को चुनाव होगा। इसके लिए नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


एक जून को नगर निगम कार्यकारिणी के जो छह सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं, उनमें भाजपा के गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रंजीत सिंह व सपा के सुरेंद्र वाल्मीकि शामिल हैं। इनकी जगह नए सदस्यों को चुनने के लिए जो चुनाव होगा, उसमें निर्वाचित पार्षद, महापौर, शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालते हैं।
विज्ञापन


अभी कार्यकारिणी में हैं यह सदस्य
छह सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यकारिणी में जो छह सदस्य बचे हैं, उनमें भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी सांवरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिसूचना जारी
11 बजे नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन शुरू होगा।
11 से 11:30 बजे तक नामांकन
11:30 से 12 बजे तक नाम वापसी
12 से 12:10 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और उसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी।
12:10 से तीन बजे तक सदन की बैठक मतपत्र तैयार करने के लिए स्थगित रहेगी।
तीन से पांच बजे तक मतदान। इसके बाद मतगणना और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed