फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election meeting will be start from September.

यूपी: भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय, सितंबर के बाद शुरू होंगी चुनावी सभाएं

Sun, 08 Aug 2021 10:11 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Aug 2021 10:11 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और एक नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाजपा समर्थित क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विचार किया गया।

विज्ञापन
Election meeting will be start from September.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की चुनावी सभाएं सितंबर के बाद से शुरू होंगी। अगस्त-सितंबर में बूथ से लेकर प्रदेश तक संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार रात भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के क्रियान्वयन पर मंथन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और एक नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाजपा समर्थित क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन


9 अगस्त से 25 सितंबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में संगठन व सरकार की भूमिका के जरिये उन्हें सफल बनाया जाएगा। उसके बाद अक्तूबर से प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाएं और सम्मेलन तय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed