फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election for panchayat in uttar pradesh.

यूपी: पंचायतों के रिक्त पदों के उपचुनाव 17 अगस्त को होंगे, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

Wed, 01 Aug 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
 election for panchayat in uttar pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 17 अगस्त को कराए जाएंगे। इसके साथ ही गोंडा के वजीरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसिया व रामपुर खरहटा के प्रधान व 13 वार्डों के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण वहां के चुनाव भी 17 अगस्त को होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को इन चुनावों के कार्यक्रम का एलान कर दिया।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन होगी। 10 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


10 अगस्त को नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान 17 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 जिला पंचायत सदस्यों व 172 प्रधानों का चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 जिला पंचायत सदस्य, 198 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 172 ग्राम प्रधान तथा 2979 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाना है। अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी होने वाली अधिसूचना के समय रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed