फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election commission will not cancel modi's baghpat rally.

प्रधानमंत्री मोदी की बागपत रैली पर रोक नहीं लगाएगा चुनाव आयोग

Thu, 24 May 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 May 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
election commission will not cancel modi's baghpat rally.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

निर्वाचन आयोग ने 27 मई को बागपत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। आयोग का कहना है कि लोकसभा उपचुनाव कैराना में है जबकि रैली बागपत में होनी है, जहां आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि कैराना में 28 मई को मतदान होना है। इससे ठीक एक दिन पहले 27 मई को पीएम मोदी बागपत में ईस्टर्न-पेरीफेरल एक्सप्रेस- वे का उद्घाटन करेंगे। वह कैराना से सटे बागपत जिले के खेकड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू से उपचुनाव के मद्देनजर मोदी के  बागपत में आयोजित कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शामली के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने आयोग को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि प्रधानमंत्री की रैली कैराना में नहीं बल्कि बागपत में है, जहां उपचुनाव की आचार संहिता लागू नहीं है। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मोदी के कार्यक्रम पर रोक लगाने से मना कर दिया। वेंकटेश्वर लू ने बताया कि बागपत में आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है इसलिए रैली पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed