फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election commission issues orders over UP assembly election.

यूपी चुनाव को लेकर आयोग की तैयारी शुरू, जारी किया बड़ा आदेश

Sat, 06 Aug 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
election commission issues orders over UP assembly election.
मुख्य सचिव दीपक सिंघल व उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा - फोटो : amar ujala

निर्वाचन आयोग ने भी सूबे में चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने यूपी सरकार को तीन साल से एक ही जिले में तैनात अफसरों को हटाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आए उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा ने शुक्रवार को मुख्य सचिव दीपक सिंघल के साथ बैठक में साफ कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ऐसे अफसरों को हटाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


आयोग के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने एक ही जगह पर तीन साल से जमे आईएएस, पीसीएस, राजस्व, ग्राम विकास एवं पुलिस अफसरों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा ने शासन के अफसरों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अफसरों के साथ दो दिन की बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद उप निर्वाचन आयुक्त ने मुख्य सचिव के साथ बैठक की।

कार्यवाही पूरी कर आयोग को रिपोर्ट सौंपें

election commission issues orders over UP assembly election.

सिन्हा ने सिंघल से कहा कि चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े अफसरों के तबादले की कार्यवाही जल्द पूरी कर आयोग को रिपोर्ट सौंपें।

सितंबर में परखेंगे चुनावी तैयारियां
विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखने के लिए चुनाव आयोग सितंबर में यूपी का दौरा कर सकता है। मुख्य सचिव से भेंट के दौरान उप निर्वाचन आयुक्त ने इसके संकेत दिए।

उन्होंने बताया कि अगले महीने मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. नसीम जैदी के नेतृत्व में आयोग चुनावी तैयारियां परखने आ सकता है। इसलिए सारी व्यवस्थाएं मुकम्मल रखी जाएं। उम्मीद है कि उसी दौरान आयोग चुनाव की तारीखों के बारे में संकेत दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed