{"_id":"5ca264ffbdec2214623094c1","slug":"election-commission-ask-report-from-ghaziabad-dm-about-cm-yogi-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर निर्वाचन आयोग ने गाजियाबाद डीएम से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर निर्वाचन आयोग ने गाजियाबाद डीएम से मांगी रिपोर्ट
Tue, 02 Apr 2019 12:52 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद की चुनावी सभा में दिए भाषण पर निर्वाचन आयोग ने गाजियाबाद डीएम से रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने रविवार को वहां भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह की चुनावी सभा में कहा था कि पिछली सरकारों के समय आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब मोदी की सेना आतंकियों को गोली खिला रही है।
भारतीय सेना को मोदी की सेना बताने पर राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई है। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव के समय सेना का राजनीतिकरण किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने विपक्षी दलों की आपत्ति के बाद गाजियाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।