फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election commission ask for report of officers before election.

चुनाव आयोग सख्त, सरकार से मांगी अफसरों की रिपोर्ट

Mon, 05 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Election commission ask for report of officers before election.
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग हरकत में आ गया है। राज्य के दौरे पर आने से पहले आयोग ने शासन से जिलों में तैनात अफसरों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इस क्रम में आयोग ने जिलों में तैनात प्रशासनिक व पुलिस अफसरों का पूरा ब्यौरा तलब किया है। साथ ही थानेदारों और राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी मांगी है। इस बार आयोग कानून-व्यवस्था को लेकर ज्यादा ही सतर्क है।

इसीलिए आयोग ने अभी से उन क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों का खाका तैयार करने को कहा है जहां वोटरों को डराने-धमकाने आशंका है। गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी की अगुवाई में आयोग की टीम 15 सितंबर के बाद प्रदेश के दौरे पर आ सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले आयोग प्रदेश में चुनावी तैयारियों का ब्यौरा तैयार करा रहा है। बीते माह उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से तैनात अधिकारियों को हटाने के दिए आदेश

Election commission ask for report of officers before election.

इसी के बाद आयोग ने शासन को तीन साल से एक ही जगह तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे। अब इस बारे में रिपोर्ट तलब की गई है।

आयोग के निर्देश के बाद शासन ने कई जिलों में डीएम की तैनाती में फेरबदल के साथ-साथ बड़ी संख्या में पीसीएस अफसरों का तबादला भी किया है। थानेदारों के तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने सूबे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अब तक की तैयारियों व ट्रांसफर पोस्टिंग पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सूत्रों का कहना है कि इसी सप्ताह आयोग को तबादलों पर विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा सकती है। आयोग विधानसभा चुनाव में लोगों को बिना किसी भय के निष्पक्ष वोट डालने के लिए इस बार विशेष कार्ययोजना तैयार करा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने 700 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल की मांग की है। आयोग अपने स्तर पर आकलन करा रहा है कि प्रदेश में चुनाव के लिए कितने अर्धसैनिक बल की जरूरत पड़ेगी।

मतदान का सीधा प्रसारण होगा

Election commission ask for report of officers before election.
demo pic

चुनाव में किसी तरह की धांधली रोकने व वोटिंग पर सीधे निगरानी के लिए आयोग इस बार ज्यादा से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वेवकॉस्टिंग (मतदान का सीधा प्रसारण) की व्यवस्था कर रहा है।

इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर बिजली के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। जहां वेबकॉस्टिंग में तकनीकी दिक्कत हो वहां मतदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था कराने को कहा गया है।

इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शासन के साथ तालमेल करके कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed