फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election campaign for bypoll in Uttar Pradesh will stop today.

यूपी उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थमा, 3 नवंबर को सात सीटों के लिए होगा मतदान

Sun, 01 Nov 2020 06:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Nov 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Election campaign for bypoll in Uttar Pradesh will stop today.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यूपी में सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार शाम थम गया। प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी सीटों पर संयुक्त रूप से चुनावी सभा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की तरह ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सभी सात सीटों पर सभा की है जबकि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने देवरिया व मल्हनी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया है।
विज्ञापन


बता दें कि सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में तीन नवंबर को मतदान होगा। दरअसल, 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव के कारण इन उपचुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। इनका नतीजा सिर्फ जीत-हार ही नहीं बताएगा बल्कि कुछ मुद्दों का जमीनी ताप भी बताएगा। राजनीतिक दलों की जमीनी पकड़ व पहुंच का सच बताने के साथ ही उनके भविष्य की दिशा व दशा का संकेत भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश सरकार ने विधानसभा उपचुनाव से संबंधित जिलों में 3 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।


उपचुनाव में कानपुर देहात की घाटमपुर, उन्नाव की बांगरमऊ, अमरोहा की नौगांवा सादात, जौनपुर की मल्हनी, फिरोजाबाद की टूंडला तथा देवरिया और बुलंदशहर विधानसभा सीट पर मतदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed