फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election campaign ends for second phase voting.

UP: ग्राम प्रधानी चुनाव के दूसरे दौर का प्रचार थमा

Sun, 29 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Election campaign ends for second phase voting.

ग्राम प्रधानी चुनाव में दूसरे दौर का प्रचार रविवार की शाम थम गया। सूबे के 74 जिलों के 202 ब्लॉकों में मंगलवार एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसमें 14432 ग्राम प्रधानों के पद के लिए 117258 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सोमवार को संबंधित जिलों के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुनाव की अंतिम तैयारियों का जायजा लेगा।

विज्ञापन


आयोग का दावा है कि दूसरे चरण के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग ने अफसरों से कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जो लोग भी गड़बड़ी करें उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। सोमवार को आयोग जिलों के डीएम, एसएसपी व ऑब्जर्वरों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन


आयोग ने रविवार को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद कई जिलों के ऑब्जर्वरों से उनके यहां की स्थिति पूछी। शराब की दुकानें बंद हुईं या नहीं इसकी भी जानकारी आयोग के अफसरों ने की। ऑब्जर्वरों ने भी आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिलों में चुनाव ड्यूटी लगाने का इंतजाम भी हो गया है। सोमवार सुबह से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना हो जाएंगी। आयोग ने डीएम व एसएसपी से संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों में ज्यादा पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा गया है।

51 प्रधान निर्विरोध चुने गए, 11 ग्राम पंचायतें खाली

Election campaign ends for second phase voting.

दूसरे चरण के चुनाव में 51 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनके खिलाफ कोई दूसरा प्रत्याशी मैदान में न होने के कारण अब यहां चुनाव नहीं होंगे।

वहीं, 11 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां प्रधान के एक भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इस कारण ये ग्राम पंचायतें खाली रह गईं हैं। अब राज्य निर्वाचन आयोग को छह महीने के भीतर यहां दोबारा चुनाव कराना पड़ेगा। खाली रह गई ग्राम पंचायतों में कुशीनगर में 4, उन्नाव में 2, सिद्धार्थनगर में 2, सीतापुर में 2 और रायबरेली में 1 शामिल हैं।

कहां कितनी पंचायतों में निर्विरोध चुने गए प्रधान
कुशीनगर-5, बस्ती-4, जौनपुर-3, बुलंदशहर-3, कानपुर-2, अमेठी-2, अमरोहा-2, इटावा-2, बहराइच-2, रायबरेली-2, सिद्धार्थनगर-2  
सीतापुर, जालौन, सहारनपुर, हापुड़, लखीमपुर, वाराणसी, शामली, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, इलाहाबाद, कासगंज, आगरा, आजमगढ़, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, फीरोजाबाद, गोंडा व प्रतापगढ़ की एक-एक पंचायत में प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed