फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election 2024 Result Many including Prime Minister Modi Rajnath scored a hat trick of victory

Election 2024 Result: प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ समेत कई ने लगाई हैट्रिक, नौवीं बार जीत से चूकीं मेनका गांधी

Wed, 05 Jun 2024 12:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Jun 2024 12:26 AM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ 8.57 लाख से ज्यादा वोट पाए बल्कि सपा प्रत्याशी से उनकी जीत का अंतर भी काफी बड़ा 5.59 लाख का रहा है।

विज्ञापन
Election 2024 Result Many including Prime Minister Modi Rajnath scored a hat trick of victory
प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह, मेनका गांधी, स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में न सिर्फ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के करीब पहुंची है बल्कि प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख मंत्री व नेताओं ने जीत की हैट्रिक लगाई है। तो दूसरी तरफ भाजपा की सुल्तानपुर से प्रत्याशी मेनका गांधी जहां नौवीं बार जीत से चूक गईं तो कई अन्य नेता भी हैट्रिक की पिच पर पहुंचकर आउट हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से सवा छह लाख वोट पाकर लगातार तीसरी बार चुनाव जीता। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने उन्हें टक्कर दी। उन्हें 4.60 लाख वोट मिले। वहीं लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सिंह ने भी हैट्रिक लगाई है। उन्होंने लगभग 5.76 लाख वोट पाकर सपा के रविदास मेहरोत्रा को सवा लाख वोटों से हराया है। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी तीसरी बार 5.10 लाख वोट पाकर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने इंडी गठबंधन के मुकेश धनगर को 2.93 लाख वोटों से हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ 8.57 लाख से ज्यादा वोट पाए बल्कि सपा प्रत्याशी से उनकी जीत का अंतर भी काफी बड़ा 5.59 लाख का रहा है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी महराजगंज से लगातार तीसरी बार (कुल 7वीं बार) सांसद बने। हालांकि उनकी जीत का अंतर 35 हजार ही रहा है। उन्नाव से साक्षी महराज, अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले, बांसगांव से कमलेश पासवान, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री भी हैट्रिक लगाने से चूके
दूसरी तरफ फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मोहनलालगंज से और चंदौली से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय हैट्रिक लगाने से चूक गए। मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान तीसरी बार सांसद बनने से मात्र 24672 वोटों से चूक गए। इटावा से रमा शंकर कठेरिया तीसरी बार जीतने से चूक गए। वह पहला चुनाव आगरा से जीते थे और 2019 में इटावा सीट से प्रत्याशी बने और जीते। लेकिन हैट्रिक नहीं लगा सके। कौशांबी से भाजपा के विनोद सोनकर, एटा से भाजपा के राजवीर सिंह, धौरहरा से रेखा वर्मा, जालौन से भानु प्रताप वर्मा (कुल छठीं बार), हमीरपुर से कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल भी तीसरी बार जीत से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed