{"_id":"9d0047e0b66d207fcf6655bdb59bddc5","slug":"elecrticity-rates-hiked-by-12-percent-in-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BREAKING: त्योहार पर 'तमाचा', बिजली 12% महंगी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BREAKING: त्योहार पर 'तमाचा', बिजली 12% महंगी!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Oct 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कुछ भी सही नहीं चल रहा। शायद यही वजह है कि केंद्र और राज्य की लड़ाई का खामियाजा जनता भुगतेगी।
विज्ञापन
इधर लोग त्योहार की तैयारियों में जुटें हैं तो दूसरी तरफ राज्य सरकार ने घरेलू बिजली की दरों में 12 फीसदी का इजाफा कर दिया है। हालांकि, इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल व अन्य कैटेगरी मिलाकर औसत वृद्घि 8.90 फीसदी की गई है। इसके अलावा, 2.32 फीसदी सरचार्ज देना होगा।
इस तरह, घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को के लिए बिजली की दरों में कुल 14.32 फीसदी की वृद्घि हुई है। यह जानकारी बुधवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रमुख देश दीपक वर्मा ने दी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले तक इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस साल के टैरिफ ऑर्डर को अंतिम रूप दिए जाने की सुगबुगाहट के बीच पावर कॉर्पोरेशन भी मनमाफिक दरें तय कराने के लिए सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
छुट्टी होने के बावजूद शनिवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग का दफ्तर खुला रहा और दिन भर खासी हलचल रही। पावर कॉर्पोरेशन की रेग्युलेटरी अफेयर यूनिट (आरएयू) के अधिकारी भी तय की जा रही दरों की टोह लेने की कोशिश करते रहे।
संभावना जताई जा रही थी कि आयोग नई दरों का ऐलान 10 अक्तूबर के आसपास कर सकता है, पर दशहरा के ठीक पहले ही सरकार ने महंगाई की मार से बेहाल जनता को इतना बड़ा झटका दे दिया है।